सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jila parisad result sirmaur declare

Sirmour News: नौहरा से हंसराज और दाना घाटों से अंकिता ठाकुर ने दर्ज की बड़ी जीत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jila parisad result sirmaur declare
संगड़ाह में जिला परिषद चुनाव में विजयी उम्मीदवार समर्थकों के साथ। संवाद
विज्ञापन
सिरमौर जिला परिषद के 14 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित- कई वार्डों में कांटे की टक्कर तो कहीं एकतरफा रही जीत




संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/पावंटा साहिब/शिलाई/सराहां/ददाहू/संगड़ाह(सिरमौर)। सिरमौर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद के 17 में से 14 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की ओर से जारी परिणाम सूची के अनुसार जिले के विभिन्न जिला परिषद वार्डों में विजेताओं का फैसला हो गया है। चुनाव परिणामों में कई वार्डों में एकतरफा जीत देखने को मिली, जबकि कुछ सीटों पर मुकाबला आखिरी दौर तक रोमांचक बना रहा।

जिला परिषद वार्ड नौहरा से हंसराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9,101 मत प्राप्त किए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम किशन को 4,872 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया, जिन्हें 4,229 मत मिले। दाना घाटों वार्ड से अंकिता ठाकुर ने 10,939 मत हासिल कर राधा देवी को 3,222 मतों से हराया। राधा देवी को 7,717 मत प्राप्त हुए। रास्त वार्ड से सुनीता देवी ने 11,723 मत लेकर जीत दर्ज की। उन्होंने तारा देवी को 2,411 मतों से पीछे छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलाई वार्ड में इंदु ने 10,127 मत प्राप्त कर चन्द्रकला को 774 मतों के अंतर से पराजित किया। टिटियाना वार्ड से बलबीर सिंह ने 10,548 मत लेकर अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद को 5,126 मतों के बड़े अंतर से हराया। सतौन वार्ड में खतरी राम ने 6,893 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि रजनीश को 4,000 मत मिले। भगानी वार्ड से शिवानी ने 9,205 मत लेकर दविंद्र कौर को 3,557 मतों से पराजित किया। बनकला वार्ड का मुकाबला सबसे दिलचस्प रहा। यहां अंकिता शर्मा ने 8,622 मत प्राप्त कर मात्र 261 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी भारती देवी को 8,361 मत मिले।
विज्ञापन
Trending Videos


त्रिलोकपुर वार्ड से प्रोमिला देवी ने 10,218 मत लेकर अराधना को 1,090 मतों से हराया। ददाहू वार्ड में शिवानी ने 9,874 मत प्राप्त कर कमलेश कुमारी को 1,609 मतों से पराजित किया। कमलेश कुमारी को 8,265 मत मिले। सराहां वार्ड से बलदेव सिंह ने 7,078 मत लेकर अजय शर्मा को 776 मतों से हराया। लाना भल्टा वार्ड में लेखराज ने 6,286 मत प्राप्त कर अंकित चावला को 754 मतों के अंतर से पराजित किया। अंकित चावला को 5,532 मत मिले।

करगाणु वार्ड में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां रीतू बाला ने 8,406 मत हासिल कर उमा कुमारी को महज 366 मतों से शिकस्त दी। उमा कुमारी को 8,040 मत प्राप्त हुए। नेरी कोटली वार्ड से सरोज बाला ने 4,904 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने नीरज लता को 460 मतों से पराजित किया, जिन्हें 4,444 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। कई स्थानों पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया। अभी तीन वार्डों के परिणाम आना बाकी है। संवाद

संगड़ाह में जिला परिषद चुनाव में विजयी उम्मीदवार समर्थकों के साथ। संवाद

संगड़ाह में जिला परिषद चुनाव में विजयी उम्मीदवार समर्थकों के साथ। संवाद

संगड़ाह में जिला परिषद चुनाव में विजयी उम्मीदवार समर्थकों के साथ। संवाद

संगड़ाह में जिला परिषद चुनाव में विजयी उम्मीदवार समर्थकों के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed