सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bjp ponta meeting

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता करें परिश्रम : सुखराम चौधरी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
bjp ponta meeting
पांवटा साहिब भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम चौधरी। स्तोत्र: मीडिया प्रभार
विज्ञापन
-भाजपा मंडल पांवटा की मासिक बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा हाल ही में संपन्न पंचायतीराज, जिला परिषद और निकाय चुनावों के परिणामों की समीक्षा की गई।
बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायतीराज चुनावों के परिणामों की समीक्षा की गई है। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई या जहां कुछ कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि भविष्य में पार्टी और अधिक सशक्त होकर उभरे। बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भाजपा मंडल पांवटा साहिब की मासिक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा हाल ही में संपन्न पंचायतीराज, जिला परिषद और निकाय चुनावों के परिणामों की समीक्षा की गई।
बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने कहा कि पांवटा साहिब क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय और पंचायतीराज चुनावों के परिणामों की समीक्षा की गई है। जिन क्षेत्रों में अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई या जहां कुछ कमियां सामने आई हैं, उन्हें दूर करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें, ताकि भविष्य में पार्टी और अधिक सशक्त होकर उभरे। बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पांवटा साहिब भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम चौधरी। स्तोत्र: मीडिया प्रभार

पांवटा साहिब भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सुखराम चौधरी। स्तोत्र: मीडिया प्रभार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed