{"_id":"6a26713e1d91f56d280f660b","slug":"video-nahan-vegetable-vendor-commits-suicide-by-hanging-himself-at-the-gate-of-the-ayush-hospital-police-investigating-2026-06-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: आयुष अस्पताल के गेट पर सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: आयुष अस्पताल के गेट पर सब्जी विक्रेता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Ankesh Dogra
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:07 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट के समीप स्थित आयुष अस्पताल परिसर से आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक व्यक्ति ने अस्पताल के मुख्य गेट पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान जगत सिंह (55) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से संगडाह के निवासी थे। जगत सिंह पिछले करीब 10-12 वर्षों से नाहन मुख्य बाजार में सब्जी बेचने का काम करते थे और स्थानीय स्तर पर काफी परिचित थे। सोमवार सुबह जब लोग सैर पर जा रहे थे तो उन्होंने अस्पताल के गेट पर शव लटका देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या की यह पूरी घटना पास ही में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें सुबह करीब 4 बजे व्यक्ति यह आत्मघाती कदम उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। हालांकि, व्यक्ति के आत्मघाती कदम उठाने के सटीक कारणों का अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस सूत्रों के हवाले से शुरुआती जानकारी में दो मुख्य बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से लीवर से संबंधित गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इसके अलावा, उन पर कुछ आर्थिक देनदारियां (कर्ज) भी अधिक थीं, जिसके चलते वे मानसिक तनाव में हो सकते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।