{"_id":"6a313e4fd1bc0165810c92bc","slug":"boy-committed-suicide-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181149-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कोलर में 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कोलर में 25 वर्षीय युवक ने फंदा लगा कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुछ समय पहले ही हुई थी शादी, अनबन के चलते अलग रह रहे थे पति-पत्नी
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर में 25 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद माजरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलर निवासी तपेंद्र सिंह (25) की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी और दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।