{"_id":"6a427e000b8f104f2a000ace","slug":"break-fail-of-private-bus-nahan-news-c-177-1-ssml1028-182131-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निजी बस की अचानक हुई ब्रेक फेल, सवारियां सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निजी बस की अचानक हुई ब्रेक फेल, सवारियां सुरक्षित
विज्ञापन
राजगढ़-सोलन मार्ग पर ब्रेक फेल बस को सड़क किनारे सुरक्षित रोका। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
चालक ने सुरक्षित दिशा में मोड़ी बस, राजगढ़-सोलन मार्ग पर हाइसा टला
संवाद समाचार एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-सोलन मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब शिलाई से सोलन होते हुए शिमला की ओर जा रही एक निजी बस की अचानक ब्रेक फेल हो गई। बस के अनियंत्रित होते ही उसमें सवार यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
लोगों के अनुसार चालक ने घबराने के बजाय सूझबूझ, धैर्य और साहस का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे सुरक्षित दिशा में मोड़ दिया। चालक की तत्परता और समझदारी से बस गहरी खाई में गिरने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के समय बस में 30 से अधिक यात्री बताए जा रहे हैं। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सहयोग किया। घटना के बाद कुछ समय तक राजगढ़-सोलन मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि चालक समय रहते सही निर्णय नहीं लेता तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ और हिम्मत की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी के कारण कई परिवारों को बड़ी त्रासदी से बचाया जा सका।