{"_id":"6a4280c15dd9fdc84a0338b9","slug":"polio-drops-abhiyaan-nahan-news-c-177-1-nhn1002-182135-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: दूसरे दिन घर-घर जाकर 2,802 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: दूसरे दिन घर-घर जाकर 2,802 बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
विज्ञापन
नाहन में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाती आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-61,881 में से अब तक 59,487 बच्चों को विभाग ने किया कवर
संवाद समाचार एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में चल रहे पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर 2,802 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इसके साथ ही जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक 59,487 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का करीब 97 फीसदी है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस बार जिले में 61,881 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के पहले दिन रविवार को विभिन्न बूथों पर 56,685 बच्चों को दवा पिलाकर विभाग ने 93 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसके बाद सोमवार को सभी छह स्वास्थ्य खंडों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभियान की कमान संभाली और पहले दिन किसी कारणवश छूटे बच्चों तक घर-घर पहुंचकर उन्हें दवा पिलाई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार भ्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि अब तक 59,487 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष छूटे बच्चों को मंगलवार को दवा पिलाकर अभियान के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई बच्चा अभी तक पोलियो की खुराक नहीं ले पाया है तो वह स्वास्थ्य विभाग की टीमों से संपर्क कर बच्चों को दवा अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत किया जा सके।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद समाचार एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में चल रहे पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर 2,802 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इसके साथ ही जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले अब तक 59,487 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का करीब 97 फीसदी है।
स्वास्थ्य विभाग ने इस बार जिले में 61,881 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के पहले दिन रविवार को विभिन्न बूथों पर 56,685 बच्चों को दवा पिलाकर विभाग ने 93 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया था। इसके बाद सोमवार को सभी छह स्वास्थ्य खंडों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभियान की कमान संभाली और पहले दिन किसी कारणवश छूटे बच्चों तक घर-घर पहुंचकर उन्हें दवा पिलाई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार भ्रमण कर रही हैं।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि अब तक 59,487 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष छूटे बच्चों को मंगलवार को दवा पिलाकर अभियान के निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई बच्चा अभी तक पोलियो की खुराक नहीं ले पाया है तो वह स्वास्थ्य विभाग की टीमों से संपर्क कर बच्चों को दवा अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत किया जा सके।