सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 2

Sirmour News: अदालत 2

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 2
विज्ञापन
पैरोल से 11 दिन देरी से लौटने पर दोषी
Trending Videos


करार, कोर्ट ने लगाया 5 हजार जुर्माना
संवाद न्यूज

नाहन (सिरमौर)। मॉडल सेंट्रल जेल नाहन से पैरोल पर बाहर आए एक कैदी को समय पर वापस न लौटने के मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कपूर ने कैदी अमर चंद को पैरोल शर्तों का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
दरअसल, दिसंबर 2016 को विशेष न्यायाधीश ने जिला कुल्लू के मलाणा निवासी अमर चंद को एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी ठहराया और वह 10 साल की सजा काट रहा है। उसे अप्रैल 2021 में 28 दिन की पैरोल दी गई थी। इसे कोविड-19 महामारी के चलते आगे 90 दिन के लिए बढ़ा दिया गया। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी अमर चंद 10 अगस्त 2021 को जेल में वापस नहीं लौटा और 11 दिन तक बाहर रहा। हालांकि, उसने 21 अगस्त को स्वयं जेल में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में दलील दी कि कोविड-19 लॉकडाउन और परिवहन बाधाओं के कारण वह समय पर नहीं लौट सका। अब कोविड काल की परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने नरमी बरतते हुए न्यूनतम सजा के तौर पर 5 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed