{"_id":"69d3ba75235886248204b86b","slug":"court-news4-nahan-news-c-177-1-nhn1017-175789-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अदालत 4 .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अदालत 4 .
विज्ञापन
विज्ञापन
वसीयत को माना वैध, पत्नी सहित 7 वारिसों को मिला हक
नाहन। सिविल न्यायालय ने संपत्ति और एफडीआर विवाद मामले में मृतक लाल सिंह की वसीयत को वैध मानते हुए पत्नी सहित सभी 7 वारिसों को बराबर-बराबर हिस्सेदारी देने का आदेश दिया है।
यह मामला श्यामा देवी बनाम यशपाल व अन्य के बीच चल रहा था। इसमें करोड़ों रुपये की एफडीआर और जमीन को लेकर विवाद था। अदालत में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतक लाल सिंह की जमीन रेणुका जी डैम परियोजना में अधिग्रहित हुई थी। इसके बदले उन्हें 1.5 करोड़ रुपये मुआवजा मिला। यह राशि विभिन्न बैंकों में एफडीआर के रूप में जमा की गई थी। श्यामा देवी का आरोप था कि यशपाल ने विश्वास में लेकर खुद को नामिनी बनवाया और बाद में फर्जी वसीयत तैयार कर ली।
वहीं, यशपाल पक्ष का कहना था कि वसीयत पूरी तरह वैध है और लाल सिंह ने अपनी मर्जी से सभी को बराबर हिस्सा दिया। अदालत ने सुनवाई के बाद पाया कि वसीयत कानूनी रूप से सही और प्रमाणित है। वसीयत में सभी 7 लोगों को हिस्सा दिया गया है।
संवाद
Trending Videos