{"_id":"69cbc84f3569e552ed0e3451","slug":"cricket-pratiyogita-in-bahraal-nahan-news-c-177-1-nhn1002-175303-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अली इलेवन ने सिरमौर हिल्स को आठ विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अली इलेवन ने सिरमौर हिल्स को आठ विकेट से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
-असलम ने 43 और राहुल ने 35 रन की शानदार पारी खेली्र
बहराल के जीटी क्रिकेट सेंटर में चल रही सिरमौर कप प्रतियोगिता
संवाद न्यूज न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बहराल के जीटी क्रिकेट सेंटर में चल रही सिरमौर कप प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अली इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिरमौर हिल्स को हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरमौर हिल्स की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन बनाए। दिनेश शर्मा ने 25 रन, गोपाल ने 20 रन, कपिल नेगी ने 18 रन, मोक्ष ने 14 रन और कपिल शर्मा ने 12 रन का योगदान दिया।
अली इलेवन के अशरफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। उनके अलावा असलम ने 2 और इरफान मलिक ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अली इलेवन की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए केवल 2 विकेट खोकर 128 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से असलम ने 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि राहुल ने नाबाद 35 रन बनाए। साहिल ने 25 और गुगी ने 12 रन का योगदान दिया। संवाद
Trending Videos