सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket pratiyogita in bei neti panchyat

Sirmour News: बाबा इलेवन चीखर ने जीती भूतेश्वर महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
cricket pratiyogita in bei neti panchyat
धरोली में आयोजित भूतेश्वर महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में पीरन ट्राई को आठ विकेट से हराया
Trending Videos

ग्राम पंचायत नेई-नेटी के धरोली में आयोजित प्रथम भूतेश्वर महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत नेई-नेटी के धरोली में आयोजित प्रथम भूतेश्वर महाराज क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब बाबा इलेवन चीखर ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बाबा इलेवन चीखर ने पीरन ट्राई को आठ विकेट से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पीरन ट्राई ने निर्धारित 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। सुधीर ने 17 रन और तनु ने 12 रन का योगदान दिया। जवाब में बाबा इलेवन चीखर ने लक्ष्य को मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। बाबा इलेवन चीखर की ओर से अरुण ने नाबाद 26 रन बनाए, जबकि विक्की ने 15 रन और रोहित ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में कामधेनु पेंट्स के रीजनल मैनेजर व क्षेत्र के समाजसेवी निहाल रापटा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और युवाओं व बच्चों से मोबाइल व नशे से दूर रहकर खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। मुख्यातिथि निहाल रापटा ने आयोजकों से आगामी वर्ष प्रतियोगिता में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने घोषणा की कि यदि अगले वर्ष महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, तो वह विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की राशि अपनी ओर से प्रदान करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने विजेता टीम बाबा इलेवन चीखर को 81 हजार रुपये की नकद राशि कामधेनु परिवार की ओर से प्रदान की।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed