सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket pratiyogita in ponta

Sirmour News: कुरुक्षेत्र को 73 रनों से हराकर क्यारदा टीम फाइनल में पहुंची

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
cricket pratiyogita in ponta
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स-
Trending Videos

-पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में 30 वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में शिवाजी स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब के सौजन्य से 30वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को प्रतियोगिता में क्यारदा की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को 73 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया है।
पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को क्यारदा और कुरुक्षेत्र के बीच मैच खेला गया। क्यारदा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। क्यारदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। क्यारदा टीम के बल्लेबाज महेश ने 43 रन, शिवम व निशु ने 31-31 रन बनाए। कुरुक्षेत्र के गेंदबाज अर्जुन ने 5 विकेट व मलखान ने 3 विकेट तथा बाबू ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम 18 ओवर में 105 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कुरुक्षेत्र टीम के बल्लेबाज अर्जुन ने 30 रन, आदित्य ने 15 रन व मलखान ने 14 रन बनाए। क्यारदा के गेंदबाज महेश ने 6 विकेट, रविन्द्र ने 2 विकेट तथा राहुल व निशु ने 1-1 विकेट लिए।
क्यारदा की टीम ने कुरुक्षेत्र की टीम को 73 रनों से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को क्यारदा और यमुनानगर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed