{"_id":"69c516627796350e0d08bba0","slug":"cultural-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174942-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जिले में दुर्गा अष्टमी की रही धूम, मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जिले में दुर्गा अष्टमी की रही धूम, मंदिरों में गूंजे मां के जयकारे
विज्ञापन
विज्ञापन
कालीस्थान, हरिपुरधार के मां भंगायणी, जमटा, शिलाई, पांवटा के मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
लोगों ने कंजक पूजन कर की मां दुर्गा की स्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/ददाहू/रोनहाट/शिलाई(सिरमौर)। जिला सिरमौर में दुर्गा अष्टमी का पर्व वीरवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग सुबह से मां के दर्शनों के लिए कतार में खड़े नजर आए। नाहन के कालीस्थान मंदिर, हरिपुरधार के मां भंगायणी मंदिर, जमटा, शिलाई, पांवटा और अन्य क्षेत्रों के सभी मंदिरों में मां के जयकारे लगे।
ददाहू, रेणुकाजी तीर्थ व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी यह पर्व बड़े उल्लास से मनाया गया। मदिरों में लोगों ने मां दुर्गा की स्तुति और पूजा-अर्चना की। मंदिरों में हलवा, पूरी, चने, फल और नैवेद्य आदि चढ़ाकर मां को भोग लगाया गया। वहीं, जिले भर में कंजक पूजन किया गया। वन मंडल रेणुकाजी की ओर से फोरेस्ट कॉलोनी स्थित मां दुर्गा मंदिर मंदिर में रात्रि को भगवती जागरण के बाद वीरवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा।
Trending Videos