{"_id":"69db9e819f1b624e710dc9f3","slug":"1500-woman-honoured-in-jamna-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176243-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जामना में सम्मान समारोह में नवाजीं 1500 विवाहित बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जामना में सम्मान समारोह में नवाजीं 1500 विवाहित बेटियां
विज्ञापन
ट्रांसगिरि क्षेत्र के जामना में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं महिलाए
विज्ञापन
-शिरगुल देवता की मूर्तियों के निर्माण के लिए दिया सहयोग
-रात्रि जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कफोटा (सिरमौर)। ट्रांसगिरि क्षेत्र के जामना स्थित प्राचीन शिरगुल मंदिर में ध्याणियों के सम्मान में रविवार को भव्य और ऐतिहासिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 1500 ध्याणियों (विवाहित बेटियों) को सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन शिरगुल सेवा समिति जामना की ओर से किया गया।
दरअसल, मस्तभोज क्षेत्र के नौ गांवों की ध्याणियों ने अपने ईष्ट देव शिरगुल महाराज के प्रति आस्था प्रकट करते हुए 11 लाख रुपये का दान एकत्रित कर चांदी की मूर्तियों का निर्माण करवाया है। इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंदिर समिति ने उनके सम्मान में दो दिवसीय समारोह आयोजित किया है। पहले दिन रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और शिरगुल महाराज का गुणगान किया। पारंपरिक रासे, हारूल और नाटियां प्रस्तुत कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। बिरसू नामक देवगाथा के गायन के दौरान कई महिलाओं पर देव आस्था की विशेष झलक भी देखने को मिली। इसके बाद रात को जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें 9 गांवों के लोगों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि जामना स्थित शिरगुल मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना सामूहिक मंदिर है, जो मस्तभोज के नौ गांवों की आस्था का केंद्र है। हाल ही में मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है, जिसके तहत देवता की नई मूर्तियां और पदचिह्न स्थापित किए जा रहे हैं। विशेष बात यह रही कि इन मूर्तियों के निर्माण के लिए उन बेटियों ने योगदान दिया, जिनकी शादी हो चुकी है। उनकी इस पहल को लेकर क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
मंदिर समिति के अनुसार यह समारोह दो दिनों तक चलेगा। पहले दिन जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम और जागरण का आयोजन किया गया, वहीं अगले दिन भी धार्मिक अनुष्ठान और सम्मान कार्यक्रम जारी रहेंगे। जामना में आयोजित यह समारोह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में बेटियों की भागीदारी और उनकी सामूहिक शक्ति का भी संदेश देता नजर आया। संवाद
Trending Videos