{"_id":"69dba2913479c05946003bf8","slug":"rajgarh-beshakhi-mela-nahan-news-c-177-1-ssml1028-176249-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अमित शर्मा और अर्शप्रीत कौर करेंगे लोगों का मनोरंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अमित शर्मा और अर्शप्रीत कौर करेंगे लोगों का मनोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित बैशाखी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए कलाकार फाइनल कर लिए गए हैं। मशहूर बॉलीवुड प्लेबेक सिंगर अमित शर्मा व अर्शप्रीत कौर, प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक सुरेश शर्मा, अजय चौहान, अजु तोमर, हिमाशीं तनवर, राजेश त्यागी, मदन झालटा सहित अनेक कलाकार जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ की तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
एसडीएम राजगढ़ एवं मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि 14 अप्रैल की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोकगायक सुरेश शर्मा, हिमांशी तनवर, किश्न वर्मा और भारती शर्मा लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाएंगे। इसी प्रकार 15 अप्रैल की सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक अमित शर्मा, अर्शप्रीत कौर, हिमाचली जोड़ी और राजेश त्यागी धमाल मचाएंगें। इस सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। जबकि 16 अप्रैल को अजय चौहान और अजु तोमर, सम्मी प्रिंस, मदन झालटा और दीपक चौहान प्रमुख कलाकार रहेंगे। इस सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।
एसडीएम ने बताया कि तीनों सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों को भी भरपूर अवसर प्रदान किए जाएंगे। मेले में प्रतिदिन स्थानीय स्कूलों के बच्चों के कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रायोजित दल भी दिन में लोगों का मनोरंजन करेंगे।
-- -संवाद
Trending Videos