सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   electricity pensioners meeting in ponta

Sirmour News: पेंशनरों और कर्मचारियों को नहीं मिला ओपीएस का लाभ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
electricity pensioners meeting in ponta
विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की मासिक बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत : संघ
विज्ञापन
-पांवटा साहिब में आयोजित बैठक में बिजली बोर्ड पेंशनरों ने जताई नाराजगी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की मासिक बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता चीफ एडवाइजर इंजीनियर जीएस सैनी ने की, जबकि मंच संचालन लीगल एडवाइजर इंजीनियर एमएस खंबा ने किया। उपाध्यक्ष बहादुर सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार अपने साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने जा रही है, लेकिन अभी तक विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों को ओपीएस का लाभ नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर एमएस खंबा ने हिमाचल दिवस के अवसर पर 13 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने की मांग उठाई। जीएस सैनी ने पेंशनरों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में सभी को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। बैठक में अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed