सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   school lecturers demand to cm

Sirmour News: स्कूल प्रवक्ता संघ ने हिमाचल दिवस पर महंगाई भत्ते की लगाई उम्मीद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
school lecturers demand to cm
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने सरकार से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की लंबित किस्तें और संशोधित वेतनमान के एरियर की मांग की है।
विद्यालय प्रवक्ता संघ के राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, जिला अध्यक्ष डॉ. आईडी राही, राज्य संरक्षक रमेश नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा, महिला विंग सिरमौर अध्यक्ष संध्या चौहान, जिला सिरमौर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव दिनेश शर्मा आदि ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विश्वास कर अपने वित्तीय लाभों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वर्तमान सरकार के लगभग साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी महंगाई भत्ते की एक किस्त ही जारी की गई है। उसमें भी एक प्रतिशत कम दिया गया, जबकि बाकी किस्तें अभी लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को छोड़ कर बाकी सभी कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान का एरियर वर्षों से लंबित है। प्रवक्ता संघ ने आशा व्यक्त की है कि हिमाचल दिवस के अवसर पर निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मचारियों की आशा के अनुकूल उनके लंबित वित्तीय लाभ प्रदान करने की घोषणा करेंगे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed