सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dc meeting in nahan

Sirmour News: जिले में वर्ष 2026-27 के लिए 4336.74 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता निर्धारित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
dc meeting in nahan
विज्ञापन
-ऋण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए साधन होंगे विकसित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2026-27 के लिए 4336.74 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता निर्धारित की है। उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त कार्यालय में नाबार्ड की ओर से तैयार की गई जिला ऋण योजना का विमोचन किया।

उपायुक्त ने कहा कि यह ऋण योजना कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, आवास, शिक्षा, सामाजिक संरचना तथा नवीकरणीय ऊर्जा जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में ऋण प्रवाह को दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस ऋण योजना के अंतर्गत कृषि एवं संबंधित गतिविधियों के लिए 1100.45 करोड़ रुपये तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के लिए 2974.08 करोड़ तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्रों के लिए 262.21 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र में फसल उत्पादन, रखरखाव एवं विपणन के लिए 703.29 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त जल संसाधन विकास के लिए 25.93 करोड़, कृषि यंत्रीकरण हेतु 32.47 करोड़, बागवानी, पौधारोपण एवं सेरीकल्चर के लिए 41.33 करोड़ तथा बंजर एवं भूमि विकास के लिए 1.49 करोड़ रुपये की ऋण क्षमता तय की गई है।
इस अवसर पर जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड विक्रमजीत सिंह ने कहा कि इस ऋण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए साधन विकसित होंगे, किसानों की आय में वृद्धि होगी तथा स्थानीय स्तर पर उद्यमिता और रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों तथा बैंक प्रबंधकों को आपसी समन्वय से विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों, स्वयं सहायता समूहों, युवाओं एवं उद्यमियों विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा ऋण सुविधाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध की सके।

इस दौरान उपनिदेशक कृषि राजकुमार, उपनिदेशक बागवानी एसके बख्शी तथा एलडीएम सिरमौर सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed