{"_id":"6a314a1e9195edc2fd040787","slug":"demand-of-peoples-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181160-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जलशक्ति उपमंडल ददाहू को नौहराधार में मर्ज करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जलशक्ति उपमंडल ददाहू को नौहराधार में मर्ज करने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धारटीधार की जनता को नौहराधार के अधीन करना गलत फैसला : नरेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग के ददाहू उपमंडल को नौहराधार में मर्ज करने का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस के ही कुछ नेता अपनी ही सरकार के इस फैसले को गलत ठहरा रहे हैं। राजपूत सभा जिला के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेश ठाकुर ने पांवटा साहिब जल शक्ति विभाग के अंतर्गत आने वाले धारटीधार क्षेत्र को नौहराधार मंडल में मर्ज किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ददाहू में जलशक्ति विभाग का नया मंडल स्थापित किया जाए। इससे क्षेत्र के लोगों को अधिक सुविधा व लाभ मिलेगा। वर्तमान व्यवस्था के तहत धारटीधार क्षेत्र के लोगों को पेयजल से संबंधित कामों, बिलों, शिकायतों और अन्य विभागीय मामलों के लिए अब नौहराधार का रुख करना पड़ेगा। इससे लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ होंगे और आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस बारे में उचित निर्णय नहीं लिया तो मजबूर आंदोलन का रास्ता इख्तियार करना पड़ेगा।