{"_id":"6981e01ca7e26e9e01008a92","slug":"drainage-system-not-good-in-ponta-nh-side-nahan-news-c-177-1-ssml1030-171064-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शहर से गुजर रहे एनएच सड़क के किनारे नालियां गंदगी से लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शहर से गुजर रहे एनएच सड़क के किनारे नालियां गंदगी से लबालब
विज्ञापन
विज्ञापन
कई माह से सफाई नहीं होने पर राहगीरों को आसपास से गुजरना कठिन
विश्वकर्मा चौक से मोगीनंंद तथा शमशेरपुर से बद्रीपुर तक नालियां चौक
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून से पांवटा साहिब एनएच-07 पर शहरी क्षेत्र में जल निकासी नालियां कई माह से बंद पड़ी हैं। इसमें इतनी गंदगी भरी पड़ी है कि बदबू से आसपास गुजर पाना कठिन हो रहा है। कई बार स्थानीय लोगों ने जल निकासी नालियों की सफाई का मामला उठाया है।
शहर के सफाई अभियान को भी ये नालियां ग्रहण नजर आने लगी हैं, लेकिन एनएच तथा नगर परिषद की तरफ से सफाई के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। स्थानीय निवासी मनिंद्र सिंह मन्नी, अरबाज खान, संदीप शर्मा, प्रदीप कंवर, अशरफ, अनिल अत्री, रक्षा ठाकुर, रेणु शर्मा व लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि बीती बरसात के बाद शहरी क्षेत्र में एनएच के किनारे बनी नालियों की सफाई नहीं हो सकी है।
सबसे अधिक दिक्कतें विश्वकर्मा चौक से मोगीनंद होकर वोहरा अस्पताल के बीच तथा बद्रीपुर से शमशेरपुर के बीच एनएच के किनारे नालियों में गंदगी भरने से लोगों को हो रही है। नालियों की नियमित सफाई तो दूर कई माह बाद भी कोई सफाई नहीं हो पा रही है। इसमें न तो नगर परिषद और न ही एनएच की तरफ से प्रयास हो रहे हैं। नालियां चौक पड़ी हैं, इससे पानी नालियों में सड़ रहा है। इतनी बदबू की आसपास के गुजरना कठिन हो जाता है। साथ लगते रिहायशी मकानों, दुकानों में आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
नगर परिषद पांवटा साहिब के सफाई पर्यवेक्षक सुशील कुमार ने बताया कि एनएच की नालियां बंद हैं। इस बारे में एनएच के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इसमें टूटी और बंद पड़ी नालियों की मरम्मत करवाने को कहा गया है। इसके बाद इन नालियों की नियमित व व्यवस्थित ढंग से साफ-सफाई करवाई जा सकेगी।
संवाद
Trending Videos