सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   election news sirmour

Sirmour News: धारवा के लोगों ने फिर कायम की मिसाल, पूरी पंचायत निर्विरोध चुनी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
election news sirmour
विज्ञापन
रीना देवी को प्रधान और अतर सिंह ठाकुर को बनाया उपप्रधान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत धारवा ने एक बार फिर एकता और जागरूकता की मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों सहित पूरे पैनल को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिया है। पंचायत प्रधान पद के लिए रीना देवी तथा उपप्रधान पद के लिए अतर सिंह ठाकुर को सर्वसम्मति से चुना है।
गौरतलब है कि पिछले पंचायत चुनाव में भी ग्राम पंचायत धारवा ने पूरे पैनल को निर्विरोध चुना था और इस बार भी ग्रामीणों ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विकास और एकजुटता को प्राथमिकता दी है। क्षेत्र के बुद्धिजीवी और जागरूक लोग पंचायत के विकास को लेकर हमेशा सजग रहे हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार पंचायत में एससी परिवार की महिला को प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि छोटे से गांव बुढ़ियाण कांडो के गरीब परिवार से संबंध रखने वाले अतर सिंह ठाकुर को उपप्रधान चुना गया है। वहीं धारवा, द्राबिल और झकांडो पंचायतों से बीडीसी पद के लिए झकांडो पंचायत से एक उम्मीदवार ने दावेदारी पेश की है, जबकि धारवा और द्राबिल पंचायत की जनता ने गांव धारवा के रोहित को सर्वसम्मति से अपना उम्मीदवार बनाया है।
हर पंचायत चुनाव में पंचायत की जनता को एकजुट रखने के लिए धारवा गांव के जिम्मेदार लोगों की भूमिका की सराहना हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि सर्वसम्मति से पंचायत चुनने का मुख्य उद्देश्य पंचायत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और विकास कार्यों को गति देना है। नई पंचायत के गठन के साथ दूसरी बार इस प्रकार का फैसला लेकर धारवा पंचायत ने पूरे क्षेत्र में भाईचारे, एकता और विकास का बड़ा संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed