{"_id":"6a05df7fba6f009af1067c16","slug":"inspection-of-school-nahan-news-c-177-1-nhn1001-178692-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उपनिदेशक ने बर्मा पापड़ी स्कूल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उपनिदेशक ने बर्मा पापड़ी स्कूल का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कक्षाओं में विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का किया मूल्यांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बर्मा पापड़ी का शुक्रवार को उपनिदेशक, गुणवत्ता सीमा धीमान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों और विद्यार्थियों की उपस्थिति का अवलोकन किया।
उपनिदेशक ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का मूल्यांकन किया तथा अध्यापकों से शिक्षण पद्धतियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यालय के अभिलेखों जैसे उपस्थिति रजिस्टर, मिड-डे मील (एमडीएम) व्यवस्था एवं अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की सराहना करते हुए अध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को अनुशासन एवं नियमितता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शालू परमार ने उपनिदेशक का स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी।
उपनिदेशक ने विद्यालय के समग्र कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि भविष्य में विद्यालय और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।
Trending Videos