सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two injured in company

Sirmour News: कालाअंब में युवक का कुचला अंगूठा, युवती की कुचली चार उंगलियां

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
two injured in company
विज्ञापन
उद्योगों में सुरक्षा के दावे की खुली पोल, कामगार हो रहे हादसों के शिकार
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक सप्ताह में दो कामगारों के साथ हादसे सामने आए हैं। एक कामगार युवक बताया जा रहा है, जबकि दूसरी कामगार युवती है।

जानकारी मुताबिक 6 मई को कालाअंब की एक इंडस्ट्रीज में प्रेस मशीन पर काम करते समय एक युवक का बाएं हाथ का अंगूठा बुरी तरह कुचला गया। युवक की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। युवक की पहचान सचिन पुत्र सुभाष निवासी सरसावा, जिला सहारनपुर के तौर पर हुई है। सचिन ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उद्योग में काम पर लगा था। कंपनी के ठेकेदार के पास काम कर रहा था। इसी दौरान प्रेस मशीन पर काम करते समय हाथ का अंगूठा बुरी तरह कुचला गया, जो अस्पताल में काटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला बुधवार 13 मई का है जिसमें कालाअंब की एक टायर की रबड़ बनाने वाली कंपनी में कार्यरत एक महिला कामगार के दाएं हाथ की चारों उंगलियां मशीन में बुरी तरह कुचली गईं। कालाअंब के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उसका उपचार किया जा रहा है।

महिला कामगार की पहचान सुकन्या (18 साल) पुत्री राजू राम निवासी बिहार, हाल निवासी शिव कॉलोनी कालाअंब के रूप में हुई है। दोनों मामले औद्योगिक सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। उद्योगों में सुरक्षा के दावों की पोल खोल रहे हैं। जिला श्रम अधिकारी सोहन लाल जोल्टा ने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के युवक-युवतियों को काम पर रखना गैर कानूनी है। इसकी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

---बाक्स

कालाअंब स्थित टायर उद्योग के एमडी अनिल पोद्दार ने बताया कि कामगार युवती का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में करवाया जा रहा है जिसका सारा खर्च कंपनी वहन कर रही है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि युवती मशीन पर कर क्या रही थी जबकि मशीन से संबंधित उसका कोई काम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed