{"_id":"6991c3850fbdb8859308d556","slug":"guess-leakage-case-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-172040-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गैस रिसाव मामले का एक श्रमिक मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गैस रिसाव मामले का एक श्रमिक मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया
विज्ञापन
विज्ञापन
(फॉलोअप)
आठ श्रमिकों की बिगड़ी थी तबीयत, पांच निजी अस्पताल में उपचारित
दवा इकाई प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज : एनएस नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शनिवार को सूरजपुर दवा इकाई में गैस रिसाव मामले में आठ श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी थी। दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था। छह निजी अस्पताल सूरजपुर में उपचार के लिए दाखिल करवाए गए हैं। रविवार को एक श्रमिक को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य पांच श्रमिकों का निजी अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। इस मामले में इकाई प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि शनिवार देर शाम को सूरजपुर स्थित तिरुपति इकाई के सोलवर स्टोर के भीतर बने टैंक में मिथाइल डास्कलोराइड गैस का रिसाव हुआ था। गैस रिसाव से कंपनी में कार्यरत आठ श्रमिक बेहोश हो गए थे। इनमें शबाना, महेश, सुहानी, खुशबू, सीमा, निशा, पूजा व सुमन शामिल रहे। सभी को साथ लगते निजी अस्पताल सूरजपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया। सुमन और पूजा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था। शेष 6 श्रमिकों का उपचार शुरू किया गया। तबीयत बिगड़ने पर शबाना को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य मरीज महेश, सुहानी, खुशबू, सीमा और निशा जेसी जुनेजा अस्पताल सूरजपुर में उपचाराधीन हैं। इनकी तबीयत अब स्थिर बताई जा रही है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है। कंपनी के खिलाफ धारा-125, 125(ए), 3(5) बीएनएसके तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
संवाद
Trending Videos