{"_id":"6992eb866cf21e575801f5e9","slug":"video-sirmour-bhandara-organised-at-transport-corporation-workshop-nahan-on-mahashivratri-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: महाशिवरात्रि पर परिवहन निगम कर्मशाला नाहन में भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: महाशिवरात्रि पर परिवहन निगम कर्मशाला नाहन में भंडारे का आयोजन
महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मशाला नाहन परिसर में निगम कर्मचारियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में निगम कर्मचारियों के साथ-साथ आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। दोपहर के समय भंडारा शुरू हुआ। कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भंडारे की व्यवस्था संभाली और आने वाले सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में नाहन शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। निगम कर्मशाला के कर्मचारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ताकि कर्मचारियों में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर निगम कर्मशाला के कर्मचारी, आईटीआई प्रशिक्षु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।