{"_id":"6992f3a1fbace73183085012","slug":"video-sirmour-admission-in-cbse-curriculum-started-in-nauhradhar-school-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नौहराधार विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नौहराधार विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार में सत्र 206-27 के लिए पहली कक्षा से लेकर नवीं कक्षा तक सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार दाखिले प्रारंभ हो गए हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष पूनम चौहान और विद्यालय संरक्षक जोगेंद्र चौहान ने नौहराधार विद्यालय को सीबीएसई से संबंधित करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और श्री रेणुका चुनाव क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का आभार व्यक्त किया है। प्रभारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि इस वर्ष पहली कक्षा से नवी कक्षा तक प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ.., आधार पर होगा क्योंकि विद्यालय में सीबीएसई के मानकों के आधार पर उपलब्ध संसाधनों के मध्यनजर प्रति कक्षा एक-एक सेक्शन अलॉट हुआ हैं। प्रभारी प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से आग्रह किया कि अभी वह अपने बच्चों के लिए वर्दी न खरीदें क्योंकि वर्दी का रंग शिक्षा विभाग द्वारा सभी सीबीएसई विद्यालयों के एक ही रखा जाएगा। साथ ही आशा हैं कि मार्च में शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी कक्षाओं और सभी विषयों को पढ़ाने के लिए इन विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक और अन्य संसाधन उपलब्ध होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।