{"_id":"699309244d040acce10d9b23","slug":"video-sirmaur-fire-department-makes-major-preparations-to-deal-with-fire-incidents-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की बड़ी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: आग की घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की बड़ी तैयारी
सिरमौर जिले में अग्निशमन विभाग ने आग की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अहम पहल शुरू की है। विभाग की ओर से पूरे जिले में विभिन्न जल स्रोतों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े। सिरमौर जिले में अभी तक करीब 70 जल स्रोतों की पहचान की जा चुकी है। इन जल स्रोतों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आवश्यकता पड़ने पर तुरंत पानी भर सकेंगी। इसके साथ ही इन जल स्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया है। इस अभियान में होमगार्ड की आठ कंपनियों, साहिब प्लाटून की मदद ली गई है। हालांकि, फायर सीजन 15 अप्रैल से शुरू होता है। तब तक जिले में जल स्रोत और स्पॉट चयनित करने की दमकल विभाग प्रक्रिया जारी रखेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।