{"_id":"69a6d962c11c23de06021fcb","slug":"hola-mohla-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-173273-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चार सेक्टरों में बांटा पांवटा होली मेला स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चार सेक्टरों में बांटा पांवटा होली मेला स्थल
विज्ञापन
ऐतिहासिक होली मेला पांवटा साहिब के लिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात : स
विज्ञापन
प्रशासन-पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े प्रबंध
होली मेले के दौरान 250 पुलिस व गृहरक्षक जवान तैनात रहेंगे, विभिन्न स्थलों पर करीब 50 सीसीटीवी लगे
सप्ताह भर चलने वाले ऐतिहासिक पांवटा होली मेले का समापन 10 मार्च को विशाल दंगल के साथ होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ऐतिहासिक पांवटा साहिब होली मेला 4 से 10 मार्च तक चलेगा। मेले के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पांवटा में पुलिस का एक अभेद चक्रव्यूह तैयार किया गया है। विशेष गठित टीमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभालने को करीब 250 पुलिस और गृहरक्षक जवान तैनात रहेंगे। शहर के भीड़भाड़ वाले विभिन्न क्षेत्रों में करीब 50 सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। होली मेला के लिए ट्रैफिक, पार्किंग और श्रद्धालुओं के यमुना नदी में पवित्र स्नान स्थल पर स्थानीय 12 गोताखोर सदस्यों की टीम तैनात कर दी है। होली मेला 10 मार्च को विशाल दंगल आयोजन के साथ समाप्त होगा।
बता दें कि होली पर्व के साथ पांवटा साहिब में होली मेला शुरू हो जाता है। ऐतिहासिक होली मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांवटा पुलिस के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। मेला स्थल व आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल व होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया है जिससे हर प्रकार की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। वहीं, मेला स्थल पर वॉच टावर से जवान हथियार से लैस होकर 24 घंटे ड्यूटी देगा। मेले के दौरान क्विक एक्शन टास्क फोर्स गठित की है जो हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखकर त्वरित कार्रवाई करेगी। पुलिस के महिला व पुरुष कर्मी सादी वर्दी में मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
बाक्स....
क्यूआरटी की गाड़ी और पीएसआर 24 घंटे असामाजिक तत्वों पर रखेगी नजर : एसपी
- एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी और डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि चार सेक्टर में मेला स्थल को बांटा गया है। करीब 250 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न स्थानों पर 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। क्यूआरटी की गाड़ी और पीसीआर 24 घंटे असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी।
बाक्स...
.
चार सेक्टर में बांटा गया मेला स्थल : गुंजीत सिंह चीमा
- एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी करने के लिए पांवटा क्षेत्र को चार सेक्टरों में बांटा गया। पहले सेक्टर में मेला स्थल, पुलिस थाना, गुरुद्वारा साहिब, एसडीएम कांप्लेक्स, नगर परिषद कार्यालय, यमुना घाट और सिविल अस्पताल को रखा गया है। दूसरे सेक्टर में गर्ल्स स्कूल से वाई प्वाइंट, मुख्य बाजार, हाउसिंग एरिया और बस स्टैंड को शामिल किया गया है। तीसरे सेक्टर में यमुना बैरियर से बांगरण चौक, विश्वकर्मा चौक, देवीनगर, वार्ड नंबर 9 और 10 शामिल किया गया है। वहीं चौथे सेक्टर में बांगरण चौक से बद्रीपुर चौक, सब्जी मंडी एरिया, मिशन स्कूल एरिया, गवर्नमेंट कॉलेज एरिया, हरिपुर टोहाना रोड, तारुवाला रोड और भूपपुर को रखा गया है। यमुनाघाट पर स्थानीय गोताखोर की 12 सदस्यीय टीम तैनात कर दी गई है।
संवाद
Trending Videos