{"_id":"69a7f0c053792304230df9a9","slug":"video-sirmour-bindal-and-kashyap-celebrated-holi-with-workers-in-nahan-with-great-enthusiasm-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन में बिंदल और कश्यप ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जोशभरी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन में बिंदल और कश्यप ने कार्यकर्ताओं संग मनाई जोशभरी होली
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:13 PM IST
Link Copied
सिरमौर की फिजाओं में बुधवार को सियासत और उल्लास के रंग एक साथ घुले नजर आए। नाहन के ऐतिहासिक झांसी की रानी पार्क में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'होली मिलन समारोह' ने आगामी चुनावी समर से पहले पार्टी के जोश को दोगुना कर दिया। इस खास मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। ढोल की थाप और देशभक्ति के तरानों के बीच दोनों शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। डॉ. बिंदल और सुरेश कश्यप ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराने का है। कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं पर गुलाल वर्षा की और रंग लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।