{"_id":"69a70b046834af4f3b0fa75a","slug":"video-bharaica-ma-esadaema-lkha-taja-rafatara-kara-na-cara-ka-mara-takakara-halta-gabhara-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में एसडीएम लिखी तेज रफ्तार कार ने चार को मारी टक्कर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में एसडीएम लिखी तेज रफ्तार कार ने चार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
यूपी के बहराइच में बस स्टॉप चौराहे पर मंगलवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे ख़रीदारी कर रहे चार लोगों को रौंद दिया। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, सीएचसी से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन सरकारी बताया जा रहा है उस पर एसडीएम लिखा हुआ है।
बहराइच की ओर से आ रही बोलेरो पर एसडीएम लिखा था और हूटर के साथ नीली बत्ती लगी थी। इस वाहन ने पहले सड़क किनारे खरीदारी कर रहे राहगीरों को टक्कर मारी और फिर एक टेम्पो से जा भिड़ी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में होली का सामान खरीदने आए लोग अचानक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। घायलों में अंतिमा (4) उसके पिता प्रद्युम्न कुमार निवासी परागपुरवा मनिकापुर, दुखीराम निवासी सोहरियावां सहित एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि वाहन को चालक सहित कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी पर एसडीएम लिखा था, लेकिन घटना के समय उसमें कोई उपजिलाधिकारी मौजूद नहीं था। मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।