सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc sub dipo rajgarh no facility

Sirmour News: एचआरटीसी के राजगढ़ सब डिपो में सुविधाएं देना भूली सरकार।

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
hrtc sub dipo rajgarh no facility
विज्ञापन
पड़ताल
Trending Videos



-बस रूट हुए कम, न मिस्त्री और न जमा हो रही नकदी



-अन्य राज्यों के लिए भी नहीं है कोई सीधी बस सेवा
वेद प्रकाश
राजगढ़ (सिरमौर)। प्रदेश सरकार ने राजगढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) का सब डिपो तो खोल दिया, लेकिन करीब सात वर्षों बाद भी यहां न तो बसों की मरम्मत के लिए मिस्त्री है और न ही यहां नकदी ही जमा हो पाती है। बसों को मरम्मत के लिए तथा नकदी जमा करवाने के लिए सोलन जाना पड़ता है।
वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजगढ़ में सब डिपो खोलने की घोषणा की थी। इसका उद्घाटन फरवरी 2019 को बस अड्डे में ही सब डिपो का बोर्ड लगाकर दिया गया था। जबकि इसके अतिरिक्त सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं किया गया। उस समय यहां पर 13 बसों से करीब दो दर्जन बस रूट संचालित होते थे, जोकि सात वर्षों में घटकर बीस रह गए हैं। बसों की संख्या भी घटकर दस ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम के मानकों के अनुसार सब डिपो में 25-30 बसें होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सब डिपो का अपना कार्यालय, वर्कशाॅप व पेट्रोल पंप भी होता है। यही नहीं यात्रियों से यहां एकत्र होने वाला पैसा भी यहीं जमा किए जाने की व्यवस्था होनी चाहिए। जबकि राजगढ़ सब डिपो में एक मात्र अड्डा प्रभारी तैनात है, इसके अतिरिक्त कार्यालय में कोई स्टाफ नहीं है।
इस क्षेत्र के रूटों में चलने वाली बसों से जो नकदी परिचालकों से प्राप्त होती है उसे जमा करवाने के लिए भी सोलन जाना पड़ता है। बसों की मरम्मत के लिए कुछ समय यहां दो मिस्त्री तैनात रहे पर वह भी अब यहां से हटा दिए गए हैं। बसों के लिए डीजल भी ड्रमों में सोलन से आता है।
जिला सिरमौर के दूसरे सबसे पुराने प्रशासनिक उपमंडल मुख्यालय राजगढ़ से किसी अन्य राज्यों के लिए कोई भी सीधी व लंबी दूरी की बस सेवा नहीं चलती है। क्षेत्र के लोग राजगढ़ से सीधी बस सेवा दिल्ली, हरिद्वार, पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला, धर्मशाला, कुल्लू मनाली व पंजाब हरियाणा राज्यों के लिए चलाए जाने की मांग करते आए हैं, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हो पाया है।
यहीं नहीं हाल ही में सोडाध्याडी बस रूट को बंद कर दिया गया है और ठारू बस सेवा भी बंद है। बस अड्डे में केवल पांच बसें लगाने की व्यवस्था है, जबकि इस बस अड्डे से निगम के बीस के अतिरिक्त करीब दो दर्जन निजी बसें भी संचालित होती हैं।
-राजगढ़ में बस रूट बढ़ाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बसें आने पर एक बस सोलन और राजगढ़ के मध्य चलाई जाएगी। राजगढ़ में अभी रोजाना नकदी कम आती है, यदि यह एक लाख तक बढ़ता है तो यहीं एकत्रित करने की व्यवस्था की जा सकती है। बड़ू साहिब से चंडीगढ़ और कुछ अन्य सीधी बस सेवाएं शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
-सुरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय प्रबंधक सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed