{"_id":"6a2eb1d66deeeb15c70ffd8a","slug":"husband-and-wife-arrested-for-assaulting-a-police-officer-and-snatching-a-gold-earring-after-being-issued-a-traffic-challan-in-paonta-sahib-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181010-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में चालान करने पर पुलिसकर्मी से मारपीट, सोने की बाली छीनकर फरार पति-पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में चालान करने पर पुलिसकर्मी से मारपीट, सोने की बाली छीनकर फरार पति-पत्नी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब में चालान करने पर पुलिसकर्मी से मारपीट, सोने की बाली छीनकर फरार पति-पत्नी गिरफ्तार
रामपुरघाट में यातायात चेकिंग के दौरान मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार पर हमला, कोर्ट से मिला 3 दिन का रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुर घाट में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान करने पर नाराज होकर एक दंपती ने पुलिसकर्मी पर ही हमला बोल दिया। मामले में पति-पत्नी ने मिलकर मुख्य आरक्षी के साथ धक्का-मुक्की की, थप्पड़ मारे और सोने की बाली छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी पति को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
थाना पुरुवाला में तैनात मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार ने पुलिस बूथ रामपुरघाट की ओर से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 13 जून की शाम वह यातायात चेकिंग के लिए रामपुरघाट, कुंजा मतरालियों, पहाड़ी कॉलोनी क्षेत्र में रवाना हुए थे। रामपुरघाट चौक से थोड़ा आगे उन्होंने बिना हेलमेट स्कूटी चला रहे युवक को रोका। स्कूटी के पीछे एक महिला भी बैठी थी।
पुलिसकर्मी ने स्कूटी चालक से लाइसेंस मांगा और हेलमेट न लगाने का कारण पूछा। स्कूटी चालक ने अपना नाम मोहित, निवासी पट्टीनत्था सिंह बताया और कहा कि उसने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है, अभी बना नहीं है। नियमों के उल्लंघन पर प्रदीप कुमार ने स्कूटी का चालान कर दिया। चालान होने पर मोहित ने तुरंत किसी को फोन किया। थोड़ी देर में एक कार में सवार होकर उसका पिता सचिन मौके पर पहुंच गया। सचिन ने आते ही पुलिसकर्मी से कहा कि तूने मेरे बेटे का चालान क्यों किया, मेरा लाइसेंस चालान में लगा दो।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर सचिन, मोहित और पीछे बैठी महिला तीनों ने मिलकर मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में बताया गया कि सचिन और मोहित ने गले से पकड़कर धक्का-मुक्की की, महिला ने मुंह पर थप्पड़ मारा। सचिन ने मुख्य आरक्षी के बाएं कान में पहनी सोने की बाली छीन ली, जिससे उसके कान से खून निकल आया। गले पर भी मारपीट से चोटें आईं। इसके बाद तीनों आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने सचिन को पहले गिरफ्तार किया, जिसे रविवार को अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वहीं मामले में संलिप्त दूसरी आरोपी महिला को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। फरार चल रहे बेटे मोहित की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने पर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तीसरे की तलाश जारी है।