सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Newly elected Pradhans and Up-Pradhans of 273 panchayats in Sirmaur will take the oath today.

Sirmour News: सिरमौर की 273 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान-उपप्रधान आज लेंगे शपथ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Newly elected Pradhans and Up-Pradhans of 273 panchayats in Sirmaur will take the oath today.
विज्ञापन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दिलाएंगे नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ

नाहन के चौगान मैदान में होगा नए प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की 273 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से चौगान मैदान में समारोह को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रतिनिधियों के बैठने, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां भी निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed