{"_id":"6a37d6560ef61d28500293f9","slug":"jagran-in-bijai-mata-temple-nahan-news-c-177-1-ssml1028-181544-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बिजाई माता के जागरण में आस्था का उमड़ा सैलाब, 3.70 लाख रुपये चढ़ावा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बिजाई माता के जागरण में आस्था का उमड़ा सैलाब, 3.70 लाख रुपये चढ़ावा चढ़ा
विज्ञापन
गेहल में माता बिजाई की पालकी के साथ श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर समिति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
रोनहाट (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र के गेहल गांव में आयोजित बिजाई माता के दो दिवसीय भव्य जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। अगाध श्रद्धा और भक्ति के इस समागम में भक्तों ने माता के चरणों में 3.70 लाख रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। दो दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र माता के जयकारों और भक्तिमय भजनों से सराबोर रहा।
इस दो दिवसीय धार्मिक महाआयोजन में न केवल स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया, बल्कि महल क्षेत्र, लाधी क्षेत्र और अन्य दूर-दराज के गांवों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। जागरण के दौरान विख्यात भजन गायकों की ओर से प्रस्तुत देव महिमा के गुणगान और सुंदर भजनों पर रातभर भक्त झूमते रहे।
मंदिर समिति के संयोजक बुधराम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष गेहल जागरण के दौरान कुल 3.70 लाख रुपये की राशि चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों का कहना है कि बिजाई माता के प्रति लोगों की अटूट आस्था और गहरी श्रद्धा के चलते हर वर्ष यहां आने वाले भक्तों की संख्या और चढ़ावे में लगातार भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। आयोजन के समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।