सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jai ram thakur meeting with jila parisad members of njp

Sirmour News: सिरमौर के भाजपा समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने जयराम ठाकुर से की भेंट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jai ram thakur meeting with jila parisad members of njp
विज्ञापन

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को जिला सिरमौर के भाजपा समर्थित विजयी जिला परिषद जनप्रतिनिधियों से शिमला में मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यशैली और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। यह जनादेश विकास, सुशासन और जनसेवा के पक्ष में आया है। जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर प्रदेश के विकास तथा जनता के हितों की मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। इस अवसर पर राजगढ़ की विधायक रीना कश्यप, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर तथा जिला सिरमौर के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed