सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kalaamb trilokpur road maintenance work

Sirmour News: बजट की कमी से कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क का सुधार कार्य अटका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
kalaamb trilokpur road maintenance work
विज्ञापन
-लोक निर्माण विभाग ने अतिरिक्त बजट के लिए प्रदेश सरकार को भेजा है प्रस्ताव
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब-त्रिलोकपुर संपर्क सड़क के सुधारीकरण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जिससे क्षेत्रवासियों को और इंतजार करना पड़ सकता है। बजट की कमी के कारण यह परियोजना फिलहाल अधर में लटकी हुई है।

लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क की टॉरिंग के लिए मौजूदा 1.20 करोड़ रुपये के बजट के अलावा करीब 1.40 करोड़ रुपये के और बजट की आवश्यकता है। विभाग ने अतिरिक्त बजट के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है, लेकिन अभी तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। इस देरी का असर औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के उद्यमियों, ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के ग्रामीणों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, विभाग की ओर से आंशिक राहत देने के संकेत मिले हैं। सड़क के अत्यधिक खराब हिस्सों पर टाइल्स लगाने का प्रस्तावित कार्य जल्द शुरू किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि सड़क सुधार के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। जैसे ही बजट को मंजूरी मिलती है, सुधार कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed