{"_id":"69e9afb9be9f7791890784fb","slug":"video-sirmour-punjab-based-gang-also-supplied-chitta-to-previously-arrested-sirmour-accused-police-investigation-reveals-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पहले गिरफ्तार सिरमौर के आरोपियों को भी चिट्टे की सप्लाई करती थी पंजाब की गैंग, पुलिस जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पहले गिरफ्तार सिरमौर के आरोपियों को भी चिट्टे की सप्लाई करती थी पंजाब की गैंग, पुलिस जांच में खुलासा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:05 AM IST
Link Copied
सिरमौर पुलिस अवैध नशे खासकर चिट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की न केवल गिरफ्तारी हो रही है साथ ही उनके बेकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक सहित वित्तीय जांच कर आरोपियों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। हाल ही में सामने आए दो बड़े चिट़्टे के मामलों में पुलिस की जांच से बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मार्च महीने में मां-बेटों सहित कुल चार आरोपियों को नाहन से गिरफ्तार किया था। वहीं, अप्रैल मेें कालाअंब के अंधेरी से 294 ग्राम चिट्टे के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों मामलों में अब कनेक्शन निकला है। जांच में सामने आया है कि दूसरे मामले में गिरफ्तार आरोपी पहले मामले में गिरफ्तार आरोपियों को भी चिट्टे की सप्लाई करते थे। जांच में सामने आया कि कालाअंब के अंधेरी में 294 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए आकाशदीप सिंह (23) निवासी ग्राम मेहंदीपुर, तहसील पट्टी, तरनतारन (पंजाब) यहां नाहन थाना में पहले से ही 15.75 ग्राम चिट्टा के मामले में गिरफ्तार राघवन कुमार निवासी दुर्गा कालोनी कालाआम्ब, जिला अम्बाला, हरियाणा के संपर्क में था। इतना ही नहीं उसे चिट्टे की सप्लाई भी करता था। इसके बाद अब नाहन पुलिस ने इस मामले में आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में बंद आकाशदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आकाशदीप व राघवन कुमार दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया है और पुलिस रिमांड पर लेकर अब इनसे मामले में पूछताछ की जा रही है। इससे अब अन्य कई मामलों में चिट्टा सप्लाई का खुलासा हो सकता है। गौरतलब है कि 10 मार्च को पुलिस ने लतिका निवासी दुर्गा कालोनी कालाआम्ब, जिला अम्बाला, हरियाणा व उसके बेटों राघवन कुमार उर्फ रोक्स एवं निखिल कुमार और पिंकी उर्फ नेन्सी निवासी गांव गलोग नगाली, जिला सोलन के कब्जे से 15.73 ग्राम चिट्टा/ स्मैक बरामद की थी। इसके अलावा 10,450 रुपये की नकदी भी बरामद की गई थी। इसके बाद पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं दोनों बेटों का पिता पहले ही एनडीपीएस के अन्य मामले में जेल में है। हाल ही में मां लतिका को अदालत से जमानत मिली है। अब बेटे के दूसरे तस्करों के साथ संपर्क सामने आने के बाद मामले में जांच तेज हो गई है। वहीं, कालाअंब पुलिस थाना में दर्ज 294 ग्राम चिट्टे के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी शरणदीप सिंह निवासी तरनतारन पंजाब को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में आकाशदीप सिंह (23) निवासी ग्राम मेहंदीपुर, तहसील पट्टी, तरनतारन (पंजाब), रणजीत सिंह (23) निवासी मारी मेघा, तहसील पट्टी, तरनतारन (पंजाब) तथा चालक गोवर्धन निवासी चंडीगढ़ को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम ने 10 अप्रैल को आरोपियों को बड़ी मात्रा में खेप के साथ दबोचा था और अब एक के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि यह गैंग सिरमौर में और किन-किन लोगों को चिट्टे की सप्लाई कर रही थी और सिरमौर के अलावा हिमाचल में भी इसके संपर्क में कितने लोग हैं। एसपी सिरमौर ने एनएस नेगी ने कहा कि कालाअंब के अंधेरी में 294 ग्राम चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी आकाशदीप सिंह का संपर्क पहले से ही नाहन में चिट्टे के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी राघवन कुमार के साथ पाया गया है। जांच में सामने आया है कि आकाशदीप इन्हें भी चिट्टे की सप्लाई करता था। ऐसे में अब आकाशदीप गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।