{"_id":"69e9ef0301a51f775d067f71","slug":"video-sirmour-district-level-science-model-exhibition-organized-at-pm-shri-school-nahan-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: पीएम श्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: पीएम श्री स्कूल नाहन में जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:35 PM IST
Link Copied
जिला मुख्यालय नाहन स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में इंस्पायर मानक योजना के तहत साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच और नवाचार को मंच देने के लिए जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सिरमौर और सोलन के चयनित विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुनील कुमार और अमरीश शर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी इंस्पायर मानक योजना के तहत साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित की गई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। इस प्रदर्शनी में जिला सिरमौर और सोलन से 92 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिन्होंने अपने-अपने नवाचार विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए हैं। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, डिजिटल तकनीक और सामाजिक समस्याओं के समाधान जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल्स तैयार किए, जिन्हें प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में 6 जोन बनाए गए हैं जहां इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।