{"_id":"69e8d393e23bcbef04001e87","slug":"khelkood-in-astha-schoo-nahan-news-c-177-1-ssml1028-177009-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: आस्था स्कूल नाहन के विशेष बच्चों ने खेलकूद में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: आस्था स्कूल नाहन के विशेष बच्चों ने खेलकूद में दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। विशेष ओलंपिक भारत की स्थानीय शाखा ने आस्था स्कूल नाहन के चुनौतीपूर्ण विद्यार्थियों के लिए विशेष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्थानीय कोच किरण तोमर के मार्गदर्शन में बच्चों ने वॉलीबाल, बैडमिंटन, क्रिकेट, दौड़ और रस्सीकूद जैसी विभिन्न खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैदान पर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्रिकेट की पिच पर बच्चों ने जहां चौके-छक्के लगाए, वहीं दौड़ और रस्सीकूद में अपनी फुर्ती का परिचय दिया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इन विशेष बच्चों के भीतर छिपी खेल प्रतिभा को निखारना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। कोच किरण तोमर ने बताया कि खेलों के माध्यम से इन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में काफी मदद मिलती है। ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों का मनोरंजन होता है, बल्कि उनमें टीम भावना और अनुशासन भी विकसित होता है।
-- -संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X