{"_id":"6addea952072b8db470bd4f3","slug":"khelkood-in-nohradhaar-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192505-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नौहराधार में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 45 टीमें ले रहीं भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नौहराधार में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज, 45 टीमें ले रहीं भाग
विज्ञापन
नौहराधार में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर मुख्यातिथि के साथ टीमें। संवाद
सचित्र--
स्वर्गीय एडवोकेट यशपाल चौहान की स्मृति में हो रहा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल यंग स्नोरा धार के तत्वावधान में नौहराधार में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एडवोकेट स्वर्गीय यशपाल चौहान स्मृति टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की 45 टीमें वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबलों में भाग ले रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पूर्व प्रधान भागमल चांदना मुख्य अतिथि रहे। वहीं, राजेश, विपिन, निरंजन सिंह और चिंटा सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक विवेक चौहान नौहराधार हैं। प्रतियोगिता का समापन रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की उपस्थिति में होगा। आयोजन के माध्यम से स्वर्गीय एडवोकेट यशपाल चौहान की स्मृति को संजोने के साथ क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।-- -- --
विज्ञापन
-- -संवाद
विज्ञापन
स्वर्गीय एडवोकेट यशपाल चौहान की स्मृति में हो रहा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। हिमाचल यंग स्नोरा धार के तत्वावधान में नौहराधार में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं एडवोकेट स्वर्गीय यशपाल चौहान स्मृति टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की 45 टीमें वॉलीबॉल और कबड्डी के मुकाबलों में भाग ले रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पूर्व प्रधान भागमल चांदना मुख्य अतिथि रहे। वहीं, राजेश, विपिन, निरंजन सिंह और चिंटा सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक विवेक चौहान नौहराधार हैं। प्रतियोगिता का समापन रेणुका के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की उपस्थिति में होगा। आयोजन के माध्यम से स्वर्गीय एडवोकेट यशपाल चौहान की स्मृति को संजोने के साथ क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन