{"_id":"69ad78b55bfd4ecd4e06101a","slug":"mahila-divas-in-nahan-and-cm-lecture-nahan-news-c-177-1-nhn1002-173611-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मुख्यमंत्री ने नाहन में किए 190 करोड़ की योजनाओं के उद्धाटन-शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मुख्यमंत्री ने नाहन में किए 190 करोड़ की योजनाओं के उद्धाटन-शिलान्यास
विज्ञापन
नाहन के चौगान में योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास करते मुख्यमंत्री । स्रोत: जन संपर्क विभाग
विज्ञापन
लोकल लीड खबर
-चौगान मैदान में आयोजित महिला दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दी सौगात
-वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत 28 परिवारों को मालिकाना पट्टे वितरित किए
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को सिरमौर जिले के नाहन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विकास की बड़ी सौगातें दीं। चौगान मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 190 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली और पूर्ण हो चुकी कुल 17 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इनमें सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा और खेल से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने 152 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए। इनमें नाहन शहर में 53.40 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, पांवटा साहिब शहर में 43.66 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक लागू करने की परियोजना शामिल है।
इसके अलावा 16.04 करोड़ रुपये की लागत से भेड़ों से आदि बद्री सड़क, 12.36 करोड़ रुपये की लागत से कांशीवाला से बिरोजा फैक्ट्री वाया जाबल का बाग सड़क के निर्माण का भी शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने 8.42 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में मुख्य चिकित्सा कार्यालय भवन, 8.17 करोड़ रुपये की लागत से बर्मा पापड़ी-पालियों-माजरी सड़क के सुधार एवं उन्नयन कार्य और 6.98 करोड़ रुपये की लागत से सैनवाला झमेरिया-बोगरिया-जामनवाला-चरूवाला-कोटला संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त 3.13 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-07 से भद्रकाली मंदिर होते हुए फॉरेस्ट चेक पोस्ट कोलर बिलासपुर तक संपर्क मार्ग बनाने की परियोजना का भी शिलान्यास किया गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई पूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने 3.03 करोड़ रुपये की लागत से नाहन में बने नए टेबल टेनिस-कम-स्क्वैश कोर्ट कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। साथ ही 3.17 करोड़ रुपये की लागत से धौलाकुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में तकनीकी शिक्षा के लिए छात्रावास और 4.91 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अकादमिक खंड की दूसरी मंजिल का भी उद्घाटन किया।
इसके अलावा 7.81 करोड़ रुपये की लागत से धौलाकुआं स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवासीय खंड, 2.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑटोमोबाइल खंड और 3.30 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री ने 2.57 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जुड्डा-का-जोहड़ से गांव गाड्डा तक संपर्क सड़क, 3.80 करोड़ रुपये की लागत से कालाअंब में फायर पोस्ट भवन और नाहन में 5.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर का भी लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत 28 परिवारों को मालिकाना हक के पट्टे भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।
-- -- -
इनसेट-1
धौलाकुआं में खुले कृषि महाविद्यालय
नाहन। विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री के समक्ष नाहन विधानसभा की कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इस दौरान उन्होंने धौलाकुआं में कृषि महाविद्यालय खोलने की मुख्य मांग रखी। उन्होंने कहा कि धौलाकुआ, माजरा, पांवटा दून पूरा कृषि आधारित क्षेत्र है। ऐसे में यहां कृषि महाविद्यालय की आवश्यकता है। इसके अलावा विधायक ने पालियो पंचायत के सिंबलवाला में पुल के लिए बजट देने, पल्होड़ी पंचायत में सड़क और पुल के लिए बजट, जमटा में लोक निर्माण विभाग के उपमंडल कार्यालय, बिक्रमबाग पंचायत के डाढूवाला गांव में फुटब्रिज, धारटीधार सिंचाई योजना के लिए बजट उपलब्ध कर पूरा करवाने, त्रिलोकपुर पंचायत में उपतहसील खोलने, माजरा पंचायत में सूखी खड्ड का तटीकरण, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य शुरू करवाने और नाहन में बहुमंजिला पार्किंग की घोषणा कर बजट का प्रावधान करने की मांग उठाई।
-- --
इनसेट-2
मेडिकल कॉलेज नाहन का निरीक्षण कर डॉक्टरों से किया संवाद
नाहन। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के उपरांत डॉक्टरों के साथ संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे उनकी बात सुनने आए हैं, ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जा सके। मेडिकल कॉलेज में सुधार करके प्रदेश में ही लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान की जाएंगी। राज्य सरकार मेडिकल सुविधाओं में सुधार के लिए हाई-एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी ला रही है, जिसके लिए आने वाले समय में 3 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें बढ़ाई जाएंगी। मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के लिए 60-60 के सेक्शन बनाए जाएंगे। उसी अनुपात में स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इस दौरान उन्होंने गायनी, मेडिसिन, नेत्र, रेडियोलॉजी और अन्य विभागों के एचओडी से सीधा संवाद कर समस्याएं जानी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लो, संयुक्त निदेशक कपिल तोमर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान के अलावा मेडिकल कॉलेज का अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इससे पहले अस्पताल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
-- --
इनसेट-3
प्रदर्शनियों का अवलोकन किया
नाहन। मुख्यमंत्री ने चौगान मैदान में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। चौगान में कृषि विभाग, बागवानी, पुलिस, आस्था वेलफेयर सोसायटी, परिवहन, स्वास्थ्य विभाग, एससी-एसटी विभाग, आयुष विभाग, डीआरडीए समेत स्वयं सहायता समूहों की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई।
-- -
इनसेट-4
नाहन कॉलेज में एमए हिस्ट्री और एमबीए की घोषणा
नाहन। चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न समाजसेवी और कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री को मांगों के ज्ञापन सौंपे। एनएसयूआई की ओर से नाहन कॉलेज में एमए हिस्ट्री, एमएमसी जूलॉजी और एमबीए शुरू करने की मांग सीएम के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने इसे जल्द शुरू करवाने की घोषणा की। इसके अलावा ड्राप्स ऑफ होप सोसायटी ने मेडिकल कॉलेज नाहन के ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेटर स्थापित करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
-- -
इनसेट-5
उद्योग और स्वास्थ्य मंत्री ने किया संबोधित
नाहन। महिला दिवस के राज्य स्तरीय समारोह को उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, पीसीसी अध्यक्ष विनय कुमार ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने नारी शक्ति को बधाई देते हुए कांग्रेस सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफ़िर, पूर्व विधायक किरनेश जंग व अजय बहादुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, महासचिव बाल कल्याण परिषद जैनब चंदेल, राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, एपीएमसी सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नासिर रावत, कांग्रेस नेता दयाल प्यारी, नसीमा बेगम, निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग पंकज ललित, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos