सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   marpeet between two party

Sirmour News: पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, एक घायल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
marpeet between two party
विज्ञापन
सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के ग्राम भारापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, भारापुर निवासी स्वर्ण सिंह ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि वह अपने बेटे के साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान सुरेश कुमार, मस्त राम, राम ईश्वर, हुकमी राम, बलजीत, अजय, राणो देवी और मंजीत वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपियों ने डंडों, ईंटों, पंजी और बाल्टी से हमला किया, जिससे स्वर्ण सिंह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed