{"_id":"6a7f156a5c10d21b47080154","slug":"message-of-patriotism-resonates-through-tiranga-yatra-in-dadahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-186175-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू में तिरंगा यात्रा से गूंजा देशभक्ति का संदेश
विज्ञापन
ददाहू में तिरंगा रैली निकालते विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूली बच्चों ने इंकलाब जिंदाबाद के लगाए नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को ददाहू बाजार में स्कूलों के विद्यार्थियों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा ददाहू क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। आरवीएन, एकेएम और डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारों से बाजार गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा संबंधित स्कूल परिसरों से शुरू होकर ददाहू बाजार से होते हुए वापस स्कूलों में पहुंचकर संपन्न हुई। स्कूल पहुंचने के बाद विद्यार्थियों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
नशा मुक्ति की दिलाई शपथ
आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में ब्रह्माकुमारी बहनों की ओर से नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यार्थियों को जीवन में नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बच्चों से संस्कारी और आज्ञाकारी बनने के साथ माता-पिता और गुरुजनों का सदैव सम्मान करने का आह्वान किया।