{"_id":"6a37e118e8dd8e52e60ef780","slug":"missing-person-dead-body-found-in-taruwala-jungle-nahan-news-c-177-1-ssml1030-181563-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एक माह से लापता बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एक माह से लापता बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तारुवाला के पास क्षत-विक्षत हालत में मिला शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब में करीब एक माह से लापता चल रहे 76 वर्षीय बुजुर्ग का शव रविवार को तारुवाला के समीप जंगल से बरामद हुआ। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 76 वर्षीय सोनई पुत्र भिखा प्रसाद निवासी गांव बेला खुर्द, डाकघर बेला खुर्द, तहसील गजनी, थाना सीकरीगंज, जिला गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से अपने बेटे शेषनाथ के साथ आदर्श कॉलोनी, पांवटा साहिब में किराये के मकान में रह रहे थे।
परिजनों के अनुसार सोनई करीब एक माह पहले बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर उनके बेटे शेषनाथ ने पांवटा साहिब थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शेषनाथ देवीनगर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
रविवार को स्थानीय लोगों ने तारुवाला सरकारी स्कूल के साथ लगते जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान शव की पहचान लापता बुजुर्ग सोनई के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। शव की स्थिति को देखते हुए मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि एक माह से लापता 76 वर्षीय व्यक्ति का शव तारुवाला क्षेत्र के जंगल से बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।