{"_id":"69d652c2c7826d4d8105c692","slug":"nagar-panchyat-sangdah-matdata-suchi-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175927-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नगर पंचायत संगड़ाह के मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नगर पंचायत संगड़ाह के मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित
विज्ञापन
विज्ञापन
-16 अप्रैल तक लिए जाएंगे दावे और आपत्तियां : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या एक से सात के निर्वाचन के लिए मतदाता सूचियों का प्रारूप तैयार कर 7 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। प्रकाशित की गई मतदाता सूची लोगों के निरीक्षण के लिए उप मंडलाधिकारी कार्यालय संगड़ाह तथा तहसीलदार कार्यालय संगड़ाह में उपलब्ध रहेगी।
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी (ना.) संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दावा, सूची में दर्ज नाम पर आपत्ति अथवा किसी प्रविष्टि में उल्लेखित विवरणों में सुधार दर्ज करना हो तो वह प्रपत्र संख्या 4, 5 अथवा 6 में अपना दावा या आपत्ति 16 अप्रैल, 2026 तक पुनरीक्षण प्राधिकारी एवं नायब तहसीलदार संगड़ाह के समक्ष व्यक्तिगत रूप से अथवा एजेंट के माध्यम से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी की गई अधिसूचना अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 7 अप्रैल को कर दिया गया है। पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल रखी गई है। पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों का निपटान 18 अप्रैल तक किया जाएगा। अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल रखी गई है। अपीलों का निपटान अपीलीय प्राधिकारी द्वारा 27 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अप्रैल या उससे पूर्व किया जाएगा। उप मंडलाधिकारी ने नगर पंचायत संगड़ाह के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें तथा यदि मतदाता सूची में त्रुटियों संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्तियां, दावे हों तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें।
संवाद
Trending Videos