सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ncc training in shilai

Sirmour News: टुकड़ियों में कैडेट्स ने तालमेल, अनुशासन और सैन्य कौशल का किया प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ncc training in shilai
शिलाई कॉलेज में एनसीसी शिविर के दौरान प्रस्तुति देते कैडेटस। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--





संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश एनसीसी बटालियन नाहन की ओर से राजकीय महाविद्यालय शिलाई में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन का शुभारंभ प्रात:कालीन शारीरिक प्रशिक्षण (पीटी) और व्यायाम सत्र से हुआ। इसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता एवं सहनशीलता को सुदृढ़ किया।
इसके बाद कैडेटों के मध्य ड्रिल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न टुकड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन और सैन्य कौशल का प्रदर्शन किया। अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने कैडेटों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के अगले चरण में कक्षाओं के माध्यम से सैन्य विषयों तथा सामाजिक सेवा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, आपदा प्रबंधन, सामुदायिक सेवा तथा एनसीसी के मूल्यों पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos

सायंकालीन गतिविधियों के अंतर्गत 5 प्रशिक्षकों के नेतृत्व में 80 एनसीसी कैडेटों ने ग्राम पशमी तक ट्रैकिंग अभियान में भाग लिया। ट्रैकिंग के दौरान कैडेटों ने पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त किया और टीम भावना, धैर्य एवं साहस का परिचय दिया। रात्रि में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने देशभक्ति गीतों, लोक संस्कृति एवं विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed