{"_id":"69e77b03ee87f43bdd073108","slug":"nss-sivir-in-berma-papdi-school-nahan-news-c-177-1-nhn1001-176920-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बर्मा पापड़ी स्कूल में एनएसएस शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बर्मा पापड़ी स्कूल में एनएसएस शिविर आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बर्मा पापड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य शालु परमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
शिविर का संचालन एनएसएस प्रभारी अनीता सैनी ने किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को अंजाम दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान तथा जागरूकता रैली आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के बीच समूह चर्चा एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें उन्होंने समाज सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और सेवा भाव को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।
संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X