Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmour: Case of Newborn's Body Found in Rajgarh Hospital Restroom—15-Year-Old Minor Identified as the Infant's Mother
{"_id":"69eb4c5c6256c5ee9709faf8","slug":"video-sirmour-case-of-newborns-body-found-in-rajgarh-hospital-restroom-15-year-old-minor-identified-as-the-infants-mother-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: राजगढ़ अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने का मामला, 15 वर्षीय नाबालिगा निकली शिशु की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: राजगढ़ अस्पताल के शौचालय में नवजात का शव मिलने का मामला, 15 वर्षीय नाबालिगा निकली शिशु की मां
Ankesh Dogra
Updated Fri, 24 Apr 2026 04:26 PM IST
सिविल अस्पताल राजगढ़ के शौचालय में मिले नवजात के शव मामले में पुलिस ने मां व आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार नवजात की मां नाबालिग है, जिसकी उम्र 15 साल है। ऐसे में मामले में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि नवजात की मां 15 वर्षीय नाबालिगा है। ऐसे में पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के अदालत के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं। मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करेगी। राजगढ़ पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। बता दें कि बुधवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह टॉयलेट की सफाई करने पहुंचा। सफाई के दौरान उसकी नजर टॉयलेट सीट में फंसी एक संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। जब उसने ध्यान से देखा तो वह नवजात शिशु का शव था। इसके बाद कर्मचारी ने तुरंत स्टाफ नर्स व ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों को इसकी सूचना दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।