{"_id":"69ea27e45532a4f66c087ba3","slug":"water-problem-in-kansiwala-nahan-news-c-177-1-nhn1001-177100-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निहालगढ़ पंचायत के काशीपुर गांव में 15 लाख से तैयार टैंक बना सफेद हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निहालगढ़ पंचायत के काशीपुर गांव में 15 लाख से तैयार टैंक बना सफेद हाथी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-भीषण गर्मी में ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही पेयजल की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा विकास खंड में निहालगढ़ पंचायत के काशीपुर गांव में इन दिनों पीने के पानी समस्या बनी हुई है। ऐसे में भीषण गर्मी में लोग बेहाल हैं। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए।
बता देें कि 2-3 साल पहले 15 लाख की लागत से तैयार किए गए स्टोरेज टैंक में पानी नहीं डाला गया। ऐसे में यह टैंक सफेद हाथी साबित हो रहा है। काशीपुर गांव को पानी की आपूर्ति दशकों पहले की गई थी उन दिनों गांव में कुछेक परिवार थे। इनके लिए पर्याप्त पानी मिल जाता रहा। जैसे-जैसे आबादी बढ़ती गई। दशकों पुरानी संचालित योजना से पानी वितरण में कमी आने लगी। खासकर गर्मियों के दौरान पीने के पानी की आपूर्ति कम होने से समस्या बढ़ती है।
यहां के ग्रामीण बताते हैं कि वार्ड नंबर 9 पीने के पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। साल दर साल आबादी बढ़ रही है जबकि पेयजल योजना पुरानी है। यहां के प्रदीप कुमार, रत्न लाल, सुनीता देवी ने बताया कि दो-तीन साल पहले 15 लाख रुपये की लागत से पानी स्टोरेज करने के लिए टैंक का निर्माण शुरू कर पूरा हुआ। टैंक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी जल शक्ति विभाग ने अभी तक यहां पानी नहीं छोड़ा। बताया गया है कि तैयार हुए टैंक पर ढक्कन नहीं होने के कारण यह कबूतरों का बसेरा बनकर रह गया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि काशीपुर गांव में पीने के पानी की समस्या को दूर करने में विभाग जल्दी ही योजना का पानी टैंक में छोड़ा जाए। गांव वालों ने बताया कि पानी पूरा करने की होड़ में लोग टुल्लू पंप लगा लेते हैं। इससे अंतिम छोर पर बसे हुए परिवार तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
उधर, विभाग के सहायक अभियंता गोपाल चंद ने बताया कि काशीपुर में तैयार टैंक की सफाई कार्य चल रहा है। जल्दी ही योजना को चालू किया जाएगा।
संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X