{"_id":"699b08b104f5ba8c2d04f7a6","slug":"one-died-and-one-injured-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1002-172588-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खाई में गिरी पिकअप<bha>;<\/bha> युवक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खाई में गिरी पिकअप<bha>;</bha> युवक की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
शिलाई क्षेत्र के मंगताड़ी के पास ढांक में गिरने के बाद दुर्घटना ग्रस्त हुई पिकअप। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
शिलाई के मंगताड़ी में वाहन बैक करते हुआ हादसा, घायल चालक अस्पताल में भर्ती
26 वर्षीय युवक की मौत से चचराड़ा गांव में छाया मातम
पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि पिकअप चालक घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
मृतक की पहचान 26 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव चचराड़ा, पोस्ट ऑफिस शिरी क्यारी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक विपिन कुमार भी चचराड़ा का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार चालक विपिन कुमार अपनी पिकअप एचपी 85-2604 को गांव मंगताड़ी में मोड़ने का प्रयास कर रहा था। सड़क संकरी होने के कारण वह वाहन को करीब 50 मीटर पीछे नाले की ओर बैक कर रहा था। इसी दौरान पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे नाले में जा गिरी।
हादसे में रमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस थाना शिलाई ने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही चचराड़ा गांव में मातम छा गया। मात्र 26 साल की उम्र में रमेश कुमार की मौत से हर आंख नम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने हादसे में एक युवक की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।
बाक्स-- -
तेज रफ्तार कार ने तोड़ी गुगा माड़ी, बड़ा हादसा टला
कालाअंब। कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोगीनंद में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे स्थित गुगा माड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में मंदिर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात एक क्रेटा कालाअंब की ओर जा रही थी। मोगीनंद के पास चालक एक अन्य वाहन को पास देने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी गुगा माड़ी से जा टकराया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संवाद
Trending Videos

बाक्स