{"_id":"699be9d9e975b4c8c305e9f1","slug":"video-sirmour-mbbc-gehl-wins-hati-cricket-tournament-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: हाटी क्रिकेट प्रतियोगिता पर एमबीबीसी गेहल का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: हाटी क्रिकेट प्रतियोगिता पर एमबीबीसी गेहल का कब्जा
नव प्रभात नवयुवक संघ ड़ाहर केलुवी द्वारा आयोजित हाटी चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब एमबीबीसी गेहल ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में एमबीबीसी गेहन ने डीएनएम कांसर को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्यातिथि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की राशि की दी गई। जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली अंधेरी की टीम ने ग्यारह हजार व ट्राफी प्रदान की गई। फाइनल मुकाबले में एमबीबीसी गेहल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर मे 91 रन बनाकर विपक्षी टीम को 92 रन का लक्ष्य दिया। जबाब में डीएनएम कांसर निर्धारित ओवर में 72 रन ही बना पाई। इस प्रतियोगिता में 80 टीमों ने भाग लिया। सोम ठाकुरा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, दिक्षांत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सुरज नेगी को सर्वश्रेष्ठ कीपर चुना गया। प्रतियोगिता में महिला रस्सा कस्सी भी मुख्य आकर्षण रहा, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रस्सा कस्सी को महिला मंडल केलुवी ने अपने नाम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।